Farrukhabad Kannauj News: शहर में 200 सफाई कर्मी लगाकर चलवाया सफाई अभियान
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन के निर्देशन में रविवार को लगभग 200 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया। अभियान के तहत रेलवे रोड, स्टेट बैंक वाली गली, रस्तोगी मोहल्ला, करोड़ीलाल स्ट्रीट और पल्ला गल्ला मंडी क्षेत्र की नालियों की तली झाड़ सफाई कराई गई। इस दौरान नालियों से करीब 15 से 20 ट्रॉली सिल्ट निकलवाकर फिंकवाई गई। बताया गया कि स्टेट बैंक के बाहर ट्रांसफार्मर के चबूतरे के कारण नाली अवरुद्ध थी, जिससे स्टेट बैंक वाली गली में जलभराव होता था। उसे भी खुलवा दिया गया है। विशेष सफाई अभियान का चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने निरीक्षण किया। ईओ विनोद कुमार भी अभियान के दौरान साथ रहे। कहा कि बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.