फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर में लगातार बढ़ती यातायात अव्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। बुधवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बढ़पुर, जसमई से स्टेशन रोड, कादरीगेट-मसेनी रोड और लोहिया अस्पताल के बाहर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि अवैध पार्किंग, गलत दिशा में वाहन खड़े करने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण रोजाना ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद मार्ग पर बढ़पुर के पास करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन फंस गए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जाम में आधे घंटे फंसी रही रेफर मरीज की एंबुलेंस स्कूल से लौट रहे बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीज...