फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।सुबह के समय हुई झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया। निचले इलाकों में पानी भरने से मोहल्ले टापू बन गए। सड़कें, गलियां और बाजार पानी में डूबे होने से आवागमन बाधित हो गया। रविवार को सुबह के समय झमाझम बारिश हुई। लगभग एक घंटे हुई बारिश से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। भले ही गंगा क्षेत्र में बाढ़ आई हो लेकिन बारिश होने से शहर में भी बाढ़ जैसे हालात नजर आए। शहर की गलियां और सड़कों पर मानो किसी नदी की तरह पानी चल रहा था। शहर के तलैया फजल इमाम, मदारबाड़ी, लालसराय, बीबीगंज, भीकमपुर, स्टेटबैंक गली, पल्ला, खटकपुरा, गुदडी, पुलपुख्ता मोहल्ले जलमग्न दिखाई दिए। शहर के मुख्य मार्गो की बात की जाये तो इसमें नेकपुर स्थित फतेहगढ़ रोड, आवास विकास, लालसराय रोड, मदारबाड़ी रोड आदि पर यात...