Farrukhabad Kannauj News: शव घर ले जाने के लिए कांवड़ियों का अस्पताल में हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रामगंगा पुल के पास सड़क हादसे में मृत कांवड़िया विवेक कश्यप के शव को घर ले जाने को लेकर रविवार रात लोहिया अस्पताल में उसके साथियों ने हंगामा कर दिया। साथी पोस्टमार्टम कराए बिना शव घर ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसको लेकर उनकी पुलिस से नोकझोक भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर साथियों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के नंगा पुरवा निवासी विवेक कश्यप (20) करीब 30 कांवड़ियों के साथ डाक कांवड़ लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे छात्र की बिगड़ी हालत, मौत जत्थे में करीब 15 मोटरसाइकिल थीं। उसके साथ विशाल, सौरव, मनु, रजनीश, मोनू और राजीव समेत अन्य साथी भी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.