फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शमसाबाद बाल विकास परियोजना की 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गयी है। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी इन कार्यकर्त्रियों ने चेहरा प्रमाणीकरण सिस्टम से पोषाहार का वितरण नहीं किया है। लापरवाह कार्यकर्त्रियों का मानदेय रोके जाने के साथ ही कार्यकर्त्रियों की मानदेय सेवा समाप्ति किए जाने की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश सीडीपीओ को दिये गये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने शमसाबाद परियोजना के कार्यो की बुधवार को पड़ताल की तो सामने आया कि पोषण ट्रैकर एप पर 76 फीसदी वितरण दर्ज है। अवशेष वितरण की फीडिंग न होने पर प्रभारी सीडीपीओ ने परियोजना की 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के कारनामे बता दिये जिसमें बताया कि चेहरा प्रम...