Farrukhabad Kannauj News: शटर तोड़कर जनरल स्टोर में चोरी का प्रयास
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 29 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। नगर के मुख्य चौराहे के पास बाबा गेस्ट हाउस के सामने स्थित जनरल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर शुक्रवार रात अज्ञात चोर ने चोरी का प्रयास किया। शटर पूरी तरह नहीं टूट पाने से दुकान में चोर प्रवेश नहीं कर सके। दुकानदार सुरजीत शाक्य देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह उनके भाई सुनील शाक्य दुकान खोलने पहुंचे तो शटर क्षतिग्रस्त मिला। शटर के ऊपरी हिस्से का एक भाग टूटा हुआ था। इससे चोरी के प्रयास की जानकारी हुई। सूचना पर 112 पुलिस के साथ सिटी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और दुकान के आसपास जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.