Farrukhabad Kannauj News: व्यापारियों ने तहसील में उठाईं बैंकिंग समस्याएं
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर कई मांगे उठाई। उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं में आ रही समस्याओं का हवाला देते हुए उनके निस्तारण की मांग की गई। बुधवार को दर्जनों व्यापारी तहसील पहुंचे। जहां व्यापारियों ने कहा बैंकों में अवकाश के कारण व्यापारिक लेनदेन प्रभावित होता है। ऐसे में सभी सरकारी बैंकों को सातों दिन खोलने की व्यवस्था की जाए। बचत खातों पर कम ब्याज और चालू खातों पर ब्याज नहीं मिलने के बावजूद मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाली पेनल्टी समाप्त की जाए। चेक बाउंस होने की स्थिति में भुगतान प्राप्त करने वाले व्यापारी पर चार्ज लगाने के बजाय इसकी जिम्मेदारी चेक जारी करने वाले पर तय करने की मांग भी उठाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.