फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित पांचालघाट पुल शुक्रवार को एक बार फिर भीषण जाम की चपेट में आ गया। सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ जाम चार घंटे तक बना रहा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हजारों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस, स्कूल बसें, निजी वाहन, रोडवेज बसें और मालवाहक ट्रक घंटों तक फंसे रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पांचालघाट पुल पर इन दिनों मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्य के चलते पुल के एक हिस्से पर डिवाइडर और बेरीकेडिंग लगाकर रास्ता संकरा कर दिया गया है। दोनों ओर से भारी वाहनों के एक साथ पहुंचने पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते ...