Farrukhabad Kannauj News: वैक्सीन लगवाने पहुंचे व्यक्ति का आशाओं से विवाद, हंगामा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। सीएचसी में अपनी मांगों को लेकर 13 दिनों से धरने पर बैठीं आशा और आशा संगिनी कार्यकत्रियों का मंगलवार को एक व्यक्ति से विवाद हो गया। व्यक्ति अपने नवजात को टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचा था। आशा संगिनी की जिलाध्यक्ष ने संबंधित व्यक्ति पर अभद्रता करने और धरना समाप्त कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आशा संगनी की जिलाध्यक्ष शिप्रा सक्सेना ने बताया, धरने के दौरान भी सीएचसी में टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह करीब 10 बजे वैक्सीन निकलवाई जाती है और शाम चार बजे उसे वापस रखवाया जाता है। धरने के चलते फील्ड में होने वाला टीकाकरण बंद कराया गया है, जबकि केंद्र पर टीकाकरण की व्यवस्था है। यह भी पढ़ें- Bareily News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.