Farrukhabad Kannauj News: वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर दी जान
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: राजेपुर। गांधी गांव में गुरुवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों की सहायता से महिला के शव को नीचे उतरवाया। महिला काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। गांधी गांव निवासी बिटिया पत्नी रामनाथ की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस को पीआरवी-112 के माध्यम से महिला के पुत्र अरविंद कुशवाहा ने सूचना दी। बताया कि उसकी मां ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। इसके बाद परिजनों एवं रिश्तेदारों की मदद से महिला के शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.