फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। दीपावली की खुशियां अपनों के साथ बांटने के साथ ही साहसी बालिका टीम ने उन बुजुर्गों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाया, जिन्हें अपनों के बीच त्योहार मनाने का अवसर नहीं मिल पाता। टीम की ओर से मोहम्मदाबाद के सिरौली गांव स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची संस्था की टीम ने वृद्ध पुरुषों और महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को गर्म शॉल, टोपी, खील, खिलौने, मिठाई, फल, मोमबत्ती और माचिस आदि वितरित किए गए। इसके बाद सभी ने मिलकर फुलझड़ी और अनार जलाए और दीपावली का उत्सव मनाया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मिट्टी के दीए में मानव श्रृंखला बनाकर इको फ्रेंडली दिवा...