Farrukhabad Kannauj News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विभिन्न फोटोग्राफरों ने पर्यावरण, धार्मिक स्थलों और सामाजिक मुद्दों से केंद्रित अपनी फोटो का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। फोटोग्राफरों ने अपने कैमरे से तैयार किए गए चित्र की प्रदर्शनी लगायी। युवा फैशन के भी चित्र लगाये गये। सावन में भोलेनाथ के विविध स्वरूप के दर्शन, नगर की विशिष्ट गलियों के आयाम पर आधारित फोटो सराहे गयें। कार्यक्रम में सुरेंद्र पाडेय, भानुशंकर वर्मा, गुंजा जैन, रविंद्र भदौरिया, आकांक्षा सक्सेना, अनुराग पांडेय, संजय गर्ग, अखिलेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: फोटो प्रदर्शनी में दिखी झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.