Farrukhabad Kannauj News: विद्यालय से मिड डे मील का सामान चोरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के पितौरा गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार रात चोरों ने बाउंड्री पर लगी कंटीले तारों की फेंसिंग काटकर परिसर में घुसे और विज्ञान कक्ष का गेट व खिड़की का लॉक तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापिका प्रभा कुमारी ने बताया चोर विद्यालय से एलईडी, दो खेल किट, सिलाई मशीन, दो पायदान, टीएलएम का सामान और फर्राटा पंखा ले गए। इसके अलावा मिड डे मील का सामान, गैस कुकर, भगौना, तसले, खुरपी, फावड़ा और अन्य बर्तन भी चोरी हुए हैं। गुरुवार सुबह सबसे पहले विद्यालय की रसोइया पहुंची तो विज्ञान कक्ष का गेट टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने प्रधानाध्यापिका को सूचना दी। प्रधानाध्यापिका ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.