फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। गुज़रपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में रामलीला कराने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों पर विद्यालय में जबरन आयोजन कराने का दबाव बनाने, विरोध पर शिक्षकों से गाली-गलौज व अभद्रता करने और एक शिक्षक का मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखवार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव गूजरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीन पाल के अनुसार गांव के कुछ लोग 24 अक्टूबर को विद्यालय पहुंचे और 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक परिसर में रामलीला मंचन कराने की मांग करने लगे। इस पर उन्...