Farrukhabad Kannauj News: विद्यार्थियों ने सजाए पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। डॉ. अनार सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रथम न्यूट्रीशन एक्सपो में नर्सिंग विद्यार्थियों ने स्वाद और सेहत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अनीता यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का अवलोकन किया और उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी ली। प्राचार्य डॉ. माइकल जेबा आरसी के निर्देशन में आयोजित एक्सपो में विद्यार्थियों ने विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों में मरीजों को दिए जाने वाले आहार की पूरी श्रृंखला तैयार कर आकर्षक स्टॉल लगाए। व्यंजनों की प्रस्तुति के साथ विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि किस रोग या परिस्थिति में कौन-सा आहार लाभकारी होता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.