Farrukhabad Kannauj News: विद्यार्थियों ने केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद एवं नर्सिंग संकाय में विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। आयुर्वेद संकाय के बीएएमएस सभागार में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं नर्सिंग संकाय में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में केक काटकर शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं। शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों का अवकाश होने के कारण आयुर्वेद संकाय के बीएएमएस सभागार को बैच 2025 के विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से सजाया। इसके बाद आयुर्वेद संकाय के डीन डॉ. अंबरीश कुमार बाथम एवं अन्य शिक्षकों के साथ केक काटकर खुशियां मनाईं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- Baga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.