Farrukhabad Kannauj News: वाहन स्वामी समय से टैक्स जमा करें
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति में परिवहन विभाग के बकाया कर के अभियोग में थानों और चौकियों के निरुद्ध 30 वाहनों की नीलामी करायी। थाना मोहम्मदाबाद, पुलिस चौकी मदनपुर, थाना राजेपुर, चौकी आईटीआई, याकूतगंज और थाना जहानगंज में वाहनो की नीलामी कराई गई। आरटीओ ने कहा कि जो वाहन बकाया कर में संचालित हैं उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई कर थानों में निरुद्ध कराया जायेगा। लिहाजा सभी वाहन स्वामी समय से कर जमा करें। अन्यथा वाहन को सीज कर नीलाम कर दिया जायेगा। आरटीओ प्रवर्तन ने जसमई टिमरुआ मार्ग पर अमोनिया फैक्ट्री के पास स्थापित वाहन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और यहां पर मां के नाम एक वृक्ष भी लगाया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: आठ स्कूली वाहनों का पंजीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.