Farrukhabad Kannauj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत में मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता । नगला पीपल मजरा बराबिकू निवासी सोनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अशोक कुमार 29 अगस्त की शाम घर से पैदल टहलने निकले थे। वह जिराऊ के पास दुकानों के सामने से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए थे। 31 अगस्त को मृतक की पत्नी सोनी देवी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.