फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: संकिसा। पारिवारिक भाई को देखने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अचरा-सराय मार्ग पर वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन जिला मुख्यालय लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव बिरायिमपुर (नगला पाल) निवासी धीर सिंह पाल (28) बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक से अचरा की तरफ जा रहे थे। अचरा-सराय रोड पर एक हवेली के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय ले जाने लगे। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत ...