Farrukhabad Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद संकिसा रोड पर स्थित खजुरी गांव के पास ईंट भट्ठे के निकट वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में एक युवक को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। नींव करोरी निवासी शिवा गांव के अपने दोस्त अनमोल और विकास कुमार के साथ मोटरसाइकिल से मोहम्मदाबाद से घर लौट रहा था। गुरुवार रात करीब आठ बजे खजुरी गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट सामने से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे। परिजन अनमोल और विकास कुमार को मोहम्मदाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.