Farrukhabad Kannauj News: वायरल वीडियो : दिव्यांग बच्चों के साथ डीएम ने लगाए चौके-छक्के
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। संकेत राजकीय विद्यालय में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए डीएम डॉ. अंकुर लाठर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विद्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम ने बच्चों के साथ चौके-छक्के लगाए। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बुधवार को जिलाधिकारी ने फतेहगढ़ में संचालित संकेत राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया था। बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों का मन रखने के लिए उनके साथ विद्यालय के अंदर क्रिकेट खेला। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: कंप्यूटरों के सॉफ्टवेयर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.