Farrukhabad Kannauj News: वायरल वीडियो :: बाल वाटिका में बच्चे को बंद कर गई कार्यकर्त्री, एक घंटे बाद निकाला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गुतासी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका गुरुवार को एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे को बाल वाटिका में बंद कर घर चली गईं। पंचायत घर में बैठे ग्राम प्रधान ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो कार्यकर्त्री को बुलवाया और ताला खुलवाकर बच्चे को बाहर निकाला। इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 44 सेकेंड के इस वीडियो में कार्यकर्त्री के दरवाजा खोलते ही बच्चा रोते हुए बाहर निकलता दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बच्चा करीब एक घंटे तक बाल वाटिका के अंदर बंद रहा। मामले में कार्यकत्री और सहायिका दोनों को नोटिस जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.