Farrukhabad Kannauj News: लोहिया अस्पताल में चार घंटे गुल रही बिजली, वार्ड में रहा अंधेरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में सोमवार सुबह बिजली गुल होने से बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। ओपीडी शुरू होने के समय डॉक्टरों और कर्मचारियों को अटेंडेंस लगाने के लिए काफी देर तक परेशान होना पड़ा। इमरजेंसी में लगी बायोमेट्रिक मशीन बिजली न आने के कारण नहीं चल सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने मशीन को वहां से निकालकर पर्चा काउंटर पर लगा दिया, लेकिन वहां भी बिजली व्यवस्था बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल के कई वार्ड अंधेरे में रहे और इनवर्टर भी जवाब दे गए। करीब चार घंटे बाद जनरेटर चलने और बिजली आपूर्ति शुरू होने पर व्यवस्था सामान्य हो सकी। सुबह करीब आठ बजे डॉक्टर और कर्मचारी बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। ओपीडी कक्ष में अटेंडेंस लगाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.