Farrukhabad Kannauj News: लोको दरगाह के उर्स का समापन, उमड़े जायरीन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। दरगाह शहाबुद्दीन औलिया के उर्स का कुल फातिहा के बाद समापन हो गया। इस मौके पर जायरीनों का हुजूम उमड़ा। दरगाह पर चादरपोशी, मन्नतों और मुरादों का दौर चलता रहा। इस मौके पर कब्बालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। मुल्क में खुशहाली की दुआ की गई। लोको स्थित दरगाह शहाबुद्दीन औलिया पर चल रहे 266 वे चार दिवसीय उर्स के आखिरी दिन दरगाह पर कोलकाता, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि शहरों से जायरीन पहुंचे। दरगाह पर उर्स के समापन के वक्त कव्वाली की महफिल सजी जिसमें कव्वालो ने बेहतरीन कलाम पेश किए। इस मौके परआकिब खान, कासिम साबरी, पप्पन मियां बारसी आदि रहे। उर्स के आखिरी दिन दरगाह के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। कई दुकानें और छोटे झूले लगाए गए।लोको दरगाह के उर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.