फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। हुसैनपुर तराई के ग्रामीणों ने लेखपाल पर लापरवाही के आरोप जड़े हैं। बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता और ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। एक ट्रैक्टर- ट्राली में बैठकर तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण शिकायत करने जिलाधिकारी के पास गये। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल ग्रामीणों का फोन रिसीव नहीं करते हैं। ग्राम प्रधान को सूचना दिये बिना कार्य करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित है। लेखपाल के मामले को लेकर जांच कर ली जाये पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...