फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के बराबिकू गांव में 50 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने क्षेत्रीय लेखपाल और उसके सहयोगी पर रिश्वत मांगने, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने तथा मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान और आरोप कोतवाली क्षेत्र के गांव बराबिकू निवासी 50 वर्षीय ब्रजनन्दन लाल की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डायल 112 पर अभय प्रताप सिंह ने सूचना दी कि उनके चाचा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी ग...