फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 1,03,490 रुपये नकद, एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार लूट की घटना में आरोपी कुंवर बहादुर सिंह उर्फ सोनू, निवासी ग्राम कल्हौर पयाह, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी का नाम प्रकाश में आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे 1,03,490 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने पर मुकदमे में धारा आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। लूट की घटना 18 अगस्त को हुई थी। इसमें कारोबारी नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया था कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लो...