फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के लिंजीगंज तिराहे पर सोमवार शाम करीब सात बजे लंबा जाम लग गया। कादरी गेट की ओर से लिंजीगंज बाजार जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। देखते ही देखते तिराहे पर आवागमन प्रभावित हो गया। जाम में फंसने से वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने से मार्ग पर वाहनों का दबाव रहा। इसी दौरान बड़े वाहनों के आने से तिराहे पर जाम की स्थिति बन गई। कादरी गेट की ओर से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी जाम में फंस गए। बाजार की ओर जाने वाले लोगों को आगे बढ़ने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को भी निकलने में दिक्कत हुई। वाहन चालक जल्द निकलने के प...