Farrukhabad Kannauj News: लालगेट से मऊदरवाजा तक पैदल गश्त की
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। नवरात्र और आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार के साथ शहर में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने लालगेट से मऊदरवाजा थाने तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नवरात्र के दौरान मंदिरों, देवी पंडालों और बाजारों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, सिटी सर्किल के थाना प्रभारी तथा कादरीगेट, शहर कोतवाली और मऊदरवाजा थाने के प्रभारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंडालों में मां दुर्गा के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.