Farrukhabad Kannauj News: लापरवाही पर तीन स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को जिले के तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। मोहम्मदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय लखरौआ में शौचालय गंदे, फर्श टूटा और एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका और शिक्षक ललित कुमार का अगस्त माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला नीव में रसोई के बाहर गंदगी, टूटे-गंदे शौचालय और छत से रिसाव मिला। यहां प्रधानाध्यापक का अगस्त माह का वेतन रोका गया है। कमालगंज के ही कम्पोजिट विद्यालय ऊगरपुर कटरी में भी भारी गंदगी, टूटे शौचालय, ऊंची घास और जलभराव पाया गया। परिसर में सांप निकलने की शिकायत भी मिली। लापरवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.