फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पांचालघाट पर गंगा में छलांग लगाने वाली कक्षा 10 की छात्रा खुशी राजपूत का 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और गोताखोर रविवार को भी गंगा में उसकी तलाश में जुटे रहे। नाव के जरिए कई किलोमीटर तक गंगा में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका। परिजन भी उसकी तलाश को लेकर परेशान हैं। 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:15 बजे छात्रा खुशी पांचाल घाट के पास पहुंची। उसने अपना बैग घाट पर रखे एक तख्त पर रखा और दौड़ते हुए गंगा में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। देर शाम तक अभियान चलाया गया, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। इ...