फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। बघौना गांव निवासी विमलेश कुमार शाक्य के मुताबिक वह शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे अपने घर पर थे। उसी दौरान गांव का ही निवासी युवक व उसका पुत्र घर आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक व उसके पुत्र ने विमलेश कुमार शाक्य को लाठी डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस को विमलेश कुमार शाक्य ने युवक व उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...