फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। जैतपुर गांव निवासी ओबेंद्र सिंह ने कस्बे के शास्त्री नगर निवासी अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता व दो अज्ञात के विरुद्ध मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक 13 सितंबर को कैथन नगला रोड पर सुमित गुप्ता की दुकान पर साइकिल सही करवाने आया था तभी उक्त लोग गाली गलौज करने लगे मना करने पर लाठी-डंडों से मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...