फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। दनिया मानपुर सिरौली गांव निवासी बृजेश कुमार गांव के बाहर सड़क किनारे बनी अपनी चौपाल पर बैठे थे। उसी दौरान कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव कन्हऊ पट्टियां निवासी एक युवक चौपाल पर आया। युवक को देख बृजेश ने आने का कारण पूछा तो युवक ने किसी से मिलने की बात कही। इस पर बृजेश कुमार ने उसी युवक के यहां जाने की बात कहीं तो युवक गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने बृजेश कुमार को लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में बृजेश कुमार घायल हो गया। पुलिस को बृजेश कुमार ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...