फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। लाठी-डंडे और हथौड़े से हमला किया गया। इसमें सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। नगला सेठ गांव निवासी आकाश ने अंकुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने एकराय होकर झगड़ा किया। लाठी डंडे और हथौड़े से मारपीट की। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी गयी। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...