Farrukhabad Kannauj News: लखनपुर में मारपीट, पिता-पुत्र घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। लखनपुर पश्चिमी गांव में गाली-गलौज के विवाद में मारपीट पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली कायमगंज के लखनपुर पश्चिमी गांव निवासी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के नरवीर, बलवीर, गौरव और सनी आए दिन उसके और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि 10 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उसके पिता ने गाली देने का कारण पूछा तो चारों लोगों ने एक राय होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता को बचाने पहुंचे अजय के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। घायल के मुताबिक, मारपीट में उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.