फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी सोमवार को जब लखनऊ के लिए कूच हुए तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुये संविदा कर्मियों को रास्ते में ही रोक दिया। इस पर खासा हंगामा खड़ा हो गया। जहानगंज में संविदा कर्मियों से भरी बस को रोके जाने पर पुलिस से नोकझोंक हुयी। इस दौरान क्षुब्ध संविदा कर्मी बस से उतरकर सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। जैसे तैसे पुलिस, संविदा कर्मियों को वापस सीएमओ कार्यालय पर लेकर आयी जहां पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर पुलिस की दमनकारी नीति का कड़ा विरोध किया गया। इस बीच संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को भी रात में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस की सख्ती के बाद भी दर्जनों संविदा कर्मी अपने अपने स्तर से वाहनों का इंतजाम कर लखनऊ के लिए चकमा ...