Farrukhabad Kannauj News: लकूला बिजली उपकेंद्र में एसएसओ को पीटा, फीडर बंद कर गुल कर दी बत्ती
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। लकूला बिजली उपकेंद्र में शुक्रवार रात फीडर के अंदर घूम रहे युवक को रोकना एसएसओ को भारी पड़ गया। आरोप हैं कि युवक ने मशीनों के पास पहुंचकर एसएसओ के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान युवक ने फीडर बंद कर दिए। इससे इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब 30 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। लकूला उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे एसएसओ नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक युवक फीडर परिसर में घूम रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था। बिजली का सामान चोरी होने की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने युवक से पूछा कि वह फीडर के अंदर कैसे आया है। इस पर युवक नाराज हो गया। एसएसओ के अनुसार युवक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.