Farrukhabad Kannauj News: लकूला के पास सड़क पर गड्ढा बना मुसीबत, स्कूली बच्चों से लेकर राहगीर तक परेशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कादरीगेट से मसेनी मार्ग पर लकूला के पास सड़क पर बना बड़ा गड्ढा स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बना हुआ है। गड्ढे में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग और जिला प्रशासन ने अब तक इसकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया है। यह मार्ग शहर का व्यस्त संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बसें, ऑटो, ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन और साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे गुजरते हैं। पानी से भरे गड्ढे के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई बार वाहन संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.