फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लकूला पर यार्ड और मशीनों की ओवरहॉलिंग का कार्य होने के कारण गुरुवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दी गई है। विभाग के अनुसार एक अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लकूला उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके चलते आवास विकास, खानपुर, बिर्राबाग, कादरीगेट, गंगानगर, नरकसा, छावनी, बंगसपुरा, नखास, साहबगंज, अंगूरीबाग, गढ़ी, गंगा दरवाजा, माधोपुर, दरीबा, गणेश प्रसाद, साधवाडा, नाला मच्छरट्टा और सोनार गली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। विद्युत विभाग का कहना है कि उपकेंद्र के यार्ड और मशीनों की ओवरहॉलिंग का काम विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखन...