Farrukhabad Kannauj News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना मऊदरवाजा का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एएसपी ने थाना परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने सबसे पहले सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली और अभिलेखों की स्थिति देखी। इसके बाद विवेचना कक्ष में पहुंचकर लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विवेचकों को मामलों की जांच में तेजी लाने और नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.