Farrukhabad Kannauj News: रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, हादसा टला
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बस अड्डे से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस ने बीबीगंज के पास एक कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। शुक्रवार को बस अड्डे से बीबीगंज होते हुए बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बीबीगंज के पास खड़ी कार से टकरा गई। एंबुलेंस से भी बस रगड़ गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.