फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क पर जनपद स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों की ओर से 219 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। सांसद के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। रोजगार मेले में 34 कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। 1500 रिक्तियों के सापेक्ष 477 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 176 जाब के लिए और 43 अप्रेंटिस के लिए चयनित किए गए। सच्चिदानंद सागर, राजकिशोर, बृजेश कुमार, आशीष कुमार, शुभांग मिश्रा, रंजीत कुमार सुमन, विजेंद्र सिंह, राजकिशोर महतो आदि मौजूद रहे। य...