Farrukhabad Kannauj News: रेलवे स्टेशन से मोबाइल छीनने वाले आरोपित दबोचे
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।जीरआरपी फर्रुखाबाद की टीम ने छिनैती के मोबाइल के साथ बाल अपचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि दो लोग मोबाइल फोन को बेचने का प्रयास कर रहे हैं और प्लेटफार्म नंबर 1 से 200 मीटर आगे ट्रैक के किनारे पड़े स्लीपर पर बैठे हैं। इस पर जीआरपी ने इन दोनों को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक आरोपित मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली का अल्ताफ है। दूसरा बाल अपचारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.