Farrukhabad Kannauj News: रेलवे ट्रैक के पास सो रहे युवक की दो उंगलियां कटीं, हालत गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। कस्बे के नीम करोरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के समीप सो रहे एक युवक का मालगाड़ी की चपेट में आने से बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान अंकित निवासी ग्राम बंगला छतरधारी, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। अंकित हैदराबाद से दिल्ली जा रहा था। कानपुर में वह गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गया। जानकारी होने पर वह ट्रेन से उतर गया और नीम करोरी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे लेटकर सो गया। सुबह मालगाड़ी गुजरने के दौरान उसकी नींद नहीं खुली, जिससे उसका बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया और दो उंगलियां कट गईं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.