Farrukhabad Kannauj News: रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज।रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नसरतपुर गांव निवासी कासिम खान ने गांव के ही कुतबुद्दीनखां समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने मकान व जमीन का बैनामा कराने के लिए 19 लाख 12 हजार रुपये ले लिये। बाद में मकान किसी अन्य को बेच दिया। रुपये वापस मांगने पर झगड़ा किया गया। जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जो आरोप लगे हैं उसको देखते हुये जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.