फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता। राशन दुकानों में डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद भी गोलमाल कम नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कोटेदार पहले की तरह ही मनमानी कर रहे हैं। अमृतपुर के पूर्ति निरीक्षक ने कोलासोता के कोटेदार अवधेश सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों की जब मौके पर जाकर जांच की तो वह भी दंग रह गये। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उचित दर विके्रता अवधेश सिंह ने 41.728 कुंतल गेहूं, 76.357 कुंतल चावल, 11.45 कुंतल मक्का, 28.80 कुंतल बाजरा के अलावा 99 किलो चीनी की कालाबाजारी कर ली गयी है। इसके अलावा भी कई अन्य अनियमिततायें पायी गयी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के अनुपालन में कोलासोता के उचित दर विक्रेता की दुकान का अनुर्बध पत्र निलंबित कर दिया गया है और कोटेदार के खिलाफ...