फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मंगलवार को दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। श्री रामलीला समिति की ओर से होने वाले आयोजन के लिए तीनों पुतले लगभग तैयार हो चुके हैं। करीब 30-30 फीट ऊंचे पुतलों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पुतलों के दहन के बाद आतिशबाजी का प्रदर्शन भी होगा। नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी अनिल पिछले 45 वर्षों से दशहरा पर दहन के लिए पुतले तैयार करने का काम कर रहे हैं। अनिल ने बताया कि पहले उनके पिता बाबूराम पुतले बनाने का काम करते थे। उनके बाद उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 30 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला तीनों पुतलों को तैयार करने में करीब 15 दिन का समय लगा है। इस बार पुतलो...