फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। श्रीरामलीला समिति की ओर से जटवारा रोड स्थित ग्राउंड में चल रही रामलीला में बुधवार देर रात राम वनगमन का मंचन किया गया। कैकेयी के दो वरदान मांगने और भगवान राम के वन जाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लीला में राजा दशरथ और संभरासुर के युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद कैकेयी ने राजा दशरथ से पूर्व में दिए गए दो वरदान मांग लिए। पहले वरदान में भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। रघुकुल की मर्यादा निभाते हुए राजा दशरथ वचन से बंध गए। इसके बाद भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ वन के लिए रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: सदर रामलीला में भगवान राम को वनवास राम, सीता और लक्ष्मण के वनगमन का दृश्य देखकर पंडाल में बैठे दर्शक भा...