Farrukhabad Kannauj News: राम बारात के जाम में फंसी महिला, एंबुलेंस में प्रसव, नवजात की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में मंगलवार को निकली राम बारात के दौरान जाम में एक गर्भवती महिला के फंसने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, सात माह की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भोलेपुर के पास एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बालक को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कुमरपुर निवासी गौरी पत्नी अभिषेक लगभग सात माह की गर्भवती थीं। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी वाहन से छिबरामऊ स्थित नीलम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.